Site icon Dainik Savera Times

Today Weather 3 June 2026: इन राज्यों में अगले 50 घंटों का हाई अलर्ट, मौसम विभाग ने दी आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Today Weather 3 June 2026

Today Weather 3 June 2026

Today Weather 3 June 2026: देश में मौसम का मिजाज विभिन्न राज्यों में अलग-अलग बना हुआ है। अगले दो दिनों में कई राज्यों में मौसम तेजी से बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 4 जून के आसपास उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के कई राज्यों में तेज बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी तथा विभिन्न क्षेत्रों में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण एक मजबूत मौसमी प्रणाली विकसित हुई है। यही वजह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद तथा फरीदाबाद में धूल भरी आंधी के बाद बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 3 June 2026: कर्क और सिंह राशि वालों के लिए दिन तनाव भरा! व्यापार में रुकावट और नुक्सान की आशंका

 

पंजाब, हरियाणा और पहाड़ी राज्यों पर भी असर
पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण देहरादून, नैनीताल और चमोली जैसे क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली और कुल्लू में तेज बारिश और तूफान का पूर्वानुमान है। जम्मू-कश्मीर में 3 से 5 जून के बीच बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में विशेष सतर्कता
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, प्रयागराज और वाराणसी सहित कई जिलों में तेज बारिश की संभावना है। वहीं बिहार में पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, गया और कटिहार समेत कई जिलों के लिए हाई अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं का खतरा अधिक बताया गया है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम
राजस्थान के अलवर, जैसलमेर, चुरू, सीकर और जोधपुर सहित कई जिलों में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं बात मध्य प्रदेश की करें तो यहां भोपाल, नीमच, मंदसौर और विदिशा समेत कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 3 June 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भी सक्रिय होगा मौसम
असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण में मानसून की दस्तक!
दक्षिण भारत में केरल और तमिलनाडु के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

 

Exit mobile version