Today weather 3 Oct 2026: अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में आंधी के साथ हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
दिल्ली-एनसीआर से पहाड़ों तक बारिश का असर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 3 और 4 अक्टूबर को हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 अक्टूबर की शाम से कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, अयोध्या, सुल्तानपुर और बस्ती में इसका असर देखने को मिल सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 अक्टूबर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 8 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।
उत्तराखंड में 3 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। राज्य में 5 से 8 अक्टूबर के बीच भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 6 और 7 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली चमकने और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है।
बिहार, झारखंड और ओडिशा में 3 से 8 अक्टूबर तक बारिश के आसार
पूर्वी भारत में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। बिहार, झारखंड और ओडिशा में 3 से 8 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी इस दौरान बारिश हो सकती है। बिहार में 6 से 8 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर आंधी, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें- Hukamnama 3 Oct 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
पूर्वोत्तर राज्यों में तेज हवाओं का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में 3 से 8 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

