Today weather 31 Aug 2026: अगस्त महीने के आखिरी दिन देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय दिखाई दे रहा है। 31 अगस्त को उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
आज सबसे ज्यादा मौसम गतिविधि छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में देखने को मिल सकती है। इसके अलावा बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। IMD के शहर-वार पूर्वानुमान के मुताबिक,1 सितंबर को दिल्ली में मध्यम बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 31 Aug 2026: महीने के आखिरी दिन किसे मिलेगी खुशखबरी तो कौन होगा निराश? पढ़ें दैनिक राशिफल
यूपी-बिहार में भी बारिश का दौर
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। ‘पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
वहीं बिहार में भी मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने का अनुमान है। राज्य के कई जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।
झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका
झारखंड आज उन राज्यों में शामिल है जहां भारी से बहुत भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है। कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने और गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना है।
वहीं छत्तीसगढ़ में भी मानसून काफी सक्रिय रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। लगातार या तेज बारिश की स्थिति में निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने की आशंका है।
ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 31 Aug 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
उत्तराखंड में बारिश के साथ बढ़ा लैंडस्लाइड का खतरा
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम की सक्रियता लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।
हिमाचल प्रदेश के भी कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनने का अनुमान है। पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।
पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून का असर मजबूत रह सकता है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

