
Today weather 31 May 2026: देश के कई राज्यों मे गर्मी अपने चरम पर है। दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर भारत के अनेक राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय हालात ऐसे हैं कि पंखों से भी गर्म हवा निकल रही है। मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी लोगों के लिए राहत लेकर आई है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 31 मई को देश के करीब 10 राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है।
दिल्ली में बदलेगा मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू का असर देखने को मिल रहा था। लेकिन आज मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना जताई गई है। दिनभर बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने 1 जून के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें- किसे होगी धन प्राप्ति तो कौन करेगा मुश्किलों का सामना? जानें 12 राशियों का राशिफल
उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं की चेतावनी
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम सक्रिय रहने की उम्मीद जताई गई है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज सहित कई शहरों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया है।
बिहार में बारिश
बिहार में भी मौसम बदलना शुरू हो गया है। राज्य के कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पटना, बेगूसराय, सारण, नालंदा, गया, गोपालगंज और अन्य जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 31 मई 2026
राजस्थान में आंधी-तूफान
राजस्थान में हाल ही में आई तेज आंधी के बाद IMD ने एक बार फिर राज्य के कई हिस्सों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने की संभावना जताई गई है, तो वहीं कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है।
पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में 4 जून तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान लगाया गया है। वहीं उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...