Site icon Dainik Savera Times

Today weather 4 Aug 2026: अगले 24 घंटे कई राज्यों के लिए अहम, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

Today weather 4 Aug 2026

Today weather 4 Aug 2026

Today weather 4 Aug 2026: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में तेज से लेकर बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इन राज्यों में बारिश के आसार सबसे ज्यादा
IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 4 Aug 2026: मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगी सफलता और होगा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 

इसके अलावा दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश का दौर जारी रहने के संकेत हैं।

दिल्ली में पूरे सप्ताह बने रहेंगे बादल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम सुहावना बना रह सकता है। पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और समय-समय पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है, जिससे स्थानीय स्तर पर जलभराव की स्थिति बन सकती है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 4 Aug 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

उत्तर प्रदेश में तापमान में मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह मानसून की गतिविधियां और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। कई जिलों में सामान्य से अच्छी बारिश होने के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी रिकॉर्ड की जा सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगस्त माह का औसत तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है, लेकिन इस सप्ताह अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है।

 

Exit mobile version