Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today weather 5 June 2026: देश में मानसून की दस्तक, 19 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी

June 5, 2026

Today weather 5 June 2026: देश में मानसून की दस्तक, 19 राज्यों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी

Today weather 5 June 2026: मानसून के आगमन से देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिलने लगी है, लेकिन इसके साथ ही कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 से 72 घंटों के दौरान देश के 19 राज्यों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली-NCR में अचानक बदलेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 5 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

पंजाब-हरियाणा में भी जारी अलर्ट
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में 5 और 6 जून को तेज बारिश और आंधी आने की संभावना जताई गई है। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला समेत कई शहरों में मौसम खराब रह सकता है।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: इन 2 राशियों के लिए आज का दिन खुशियों भरा, नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ अड़चनें होंगी समाप्त

 

उत्तर प्रदेश में तेज तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ, कानपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, आगरा और बरेली सहित आसपास के क्षेत्रों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बिहार और झारखंड में खराब मौसम का असर
बिहार में 5 और 6 जून के दौरान भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। पटना, पूर्णिया, किशनगंज, गया, मुजफ्फरपुर और कटिहार समेत कई जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं झारखंड में 5 से 7 जून के बीच मौसम खराब रहने का अनुमान है। रांची, धनबाद और बोकारो सहित कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पहाड़ी राज्यों में बढ़ी चिंता
उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में तेज बारिश, ओलावृष्टि और 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, मंडी और कुल्लू में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। वहीं जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में भी अचानक मौसम बदलने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 5 June 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मौसम सक्रिय
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इसके कारण जयपुर, अजमेर, भरतपुर और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। बात मध्य प्रदेश की करें तो यहां के भोपाल, इंदौर, विदिशा और रायसेन सहित कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय
केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मानसून का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। केरल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में भारी बारिश का खतरा
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, मालदा और कूचबिहार जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले कई दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें