Today weather 5 Oct 2026: मानसून की विदाई का समय करीब आ चुका है, लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर अभी जारी है। मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल और कर्नाटक समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।
दिल्ली-यूपी में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट
राजधानी दिल्ली में 5 अक्टूबर को मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। यहां भारी बारिश के साथ करीब तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। कानपुर, गाजीपुर, मथुरा, मेरठ, आगरा,गोरखपुर और रायबरेली में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 5 Oct 2026: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ, धनलाभ का सुयोग, पढ़ें दैनिक राशिफल
बिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश
बिहार में भी कई जिलों को खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है। दरभंगा, किशनगंज, गया, भोजपुर, वैशाली, बक्सर, भागलपुर, मधुबनी और लखीसराय में भारी बारिश का अलर्ट है।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश
मध्य प्रदेश में भी बारिश का असर व्यापक रह सकता है। मौसम विभाग ने जबलपुर, बालाघाट, दमोह, शहडोल, छिंदवाड़ा, छतरपुर, सिवनी और रायसेन में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।
राजस्थान में 60 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
राजस्थान में बारिश के साथ तेज आंधी परेशानी बढ़ा सकती है। अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, भरतपुर और अलवर में भारी बारिश की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें- Hukamnama 5 Oct 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ तेज हवा
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। बिलासपुर, शिमला, सोलन, किन्नौर और मंडी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
वहीं उत्तराखंड में ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...