Today weather 7 June 2026: भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। इस राहत के बीच चुनौती भी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को कई राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में आने वाले दिनों के लिए लू चलने की चेतावनी भी दी। मौसम के इस बदलते स्वरूप का असर उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत और पर्वतीय क्षेत्रों तक देखने को मिल रहा है।
दिल्ली में बढ़ेगी तपिश
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने 8 और 9 जून से तापमान में फिर से वृद्धि और लू चलने का अनुमान लगाया है। इसके चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सतर्क रहने सलाह दी है।
ये भी पढ़ें- घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, 3 महीने में इतनी बढ़ी कीमत
उत्तर प्रदेश में बारिश से मिलेगी राहत
यूपी के कई जिलों में शनिवार को बारिश की संभावना जताई गई है। पूर्वांचल और मध्य यूपी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का मानना है कि यह बारिश लोगों को गर्मी से अस्थायी राहत देगी।
बिहार में तेज बारिश की चेतावनी
बिहार के अधिकतर जिलों में आज आंधी और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज रफ्तार हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पहाड़ी राज्यों में भी बदलेगा मौसम
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम सुहावना बना रहने की संभावना है। दोनों राज्यों के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 7 June 2026: कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए आज का दिन? जानें आज का राशिफल
मानसून ने पकड़ी रफ्तार
दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार केरल में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है। कई इलाकों में पहले ही अच्छी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो मानसून की सक्रियता को दर्शाती है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दो से तीन दिनों में मानसून के कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश और बंगाल की खाड़ी के कुछ अन्य क्षेत्रों तक आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...