Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

यूपी से ओडिशा तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों पर अधिक खतरा

August 8, 2026

यूपी से ओडिशा तक भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, पहाड़ों पर अधिक खतरा

Today weather 8 Aug 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास विकसित हो रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और तटीय राज्यों तक मौसम तेजी से बदल सकता है। कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

मौसम के इस बिगड़े मिजाज का असर करीब 15 राज्यों में देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ऊपर पहुंचने का अनुमान है।

दिल्ली-NCR में बारिश के साथ चलेगी तेज हवा
दिल्ली और आसपास के NCR क्षेत्रों में भी मौसम करवट ले सकता है। राजधानी में 8 अगस्त को मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ करीब 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: आज शनिवार के दिन कैसा रहेगा आपका दिन? रहेगा तनाव या होगा लाभ

 

उत्तर प्रदेश में कई जिलों पर बारिश और आंधी का खतरा
उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज रह सकती है। पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी की चेतावनी है।गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर और अयोध्या समेत दो दर्जन से ज्यादा जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट
बिहार में भी आज मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। पटना, गया, सारण, दरभंगा और पूर्णिया समेत करीब 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, कुछ इलाकों में हवा की गति 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आंधी के दौरान लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और सुरक्षित जगहों पर रहने की सलाह दी गई है।

उत्तराखंड और हिमाचल में बढ़ी चिंता
पहाड़ी राज्यों में बारिश का असर ज्यादा हो सकता है। उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़ और पौड़ी जैसे इलाकों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 8 Aug 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

वहीं हिमाचल प्रदेश में भी मनाली, शिमला और कांगड़ा समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश का अनुमान है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के दौरान सड़कें फिसलन भरी होने के साथ स्थानीय स्तर पर भूस्खलन और यातायात बाधित होने का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में पर्यटकों और यात्रियों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

झारखंड, बंगाल और ओडिशा में कम दबाव का असर
पूर्वी भारत में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र मानसूनी गतिविधियों को और मजबूत कर सकता है। ऐसे में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें