Site icon Dainik Savera Times

Today Weather: दिल्ली-NCR में गर्मी का प्रकोप जारी… इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Punjab Weather Update

Today Weather News : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी सप्ताह के लिए मौसम से जुड़ी अहम चेतावनियां जारी की हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आएगा। जहां एक ओर पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है, वहीं दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में लू और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

मूसलधार बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कुछ दिनों तक गरज के साथ तेज बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने इन इलाकों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई हिस्सों में बिजली की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। किसानों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

दिल्ली-NCR में गर्मी का प्रकोप जारी

दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा और गर्मी अपने चरम पर होगी। आईएमडी के अनुसार, अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा। गर्म हवाएं और तेज धूप लोगों को परेशान कर सकती हैं।

राजस्थान और ओडिशा में लू का अलर्ट

राजस्थान में शनिवार से सोमवार तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में लू चलेगी। वहीं ओडिशा में भी लू चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हैदराबाद में येलो अलर्ट, बारिश की संभावना

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। शहर में बादल छाए रहेंगे और कभी-कभी तेज हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने शनिवार के लिए गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version