Site icon Dainik Savera Times

Today Weather : भारी बारिश का कहर… कई जिलों में बाढ़ से बिगड़े हालात, जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

Today Weather

Today Weather

Today Weather News : देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भी कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।

बाढ़ ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

मध्य प्रदेश, पूर्वी यूपी, राजस्थान और गुजरात में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

दक्षिण भारत भी अलर्ट पर

5 और 6 अगस्त को केरल और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और लक्षद्वीप में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

कई गांवों में आई बाढ़

जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वांचल में भारी बारिश हुई है। गाजीपुर, प्रयागराज, वाराणसी, भदोही समेत कई जिलों के कुछ इलाके बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गाजीपुर की सात में से पांच तहसीलें बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। 57 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ के कारण चार गांवों का संपर्क टूट गया है। इसके साथ ही भदोही में लगातार हो रही बारिश के चलते आज सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।

पूर्वांचल में हालात गंभीर

गाजीपुर, प्रयागराज, वाराणसी और भदोही जैसे जिलों में बारिश से नदियां उफान पर हैं। गाजीपुर की सात में से पांच तहसीलें बाढ़ की चपेट में हैं और 57 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं। कई गांवों का संपर्क टूट गया है। वहीं भदोही जिले में भारी बारिश के कारण नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

हिमाचल में ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। राज्य में 310 सड़कें बंद हो गई हैं, जिसमें एक राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल है।

Exit mobile version