Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather : गर्मी से राहत नहीं ! IMD ने किया इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी, जाने मौसम का हाल

June 16, 2024

Today Weather : गर्मी से राहत नहीं ! IMD ने किया इन राज्यों में हीट वेव का अलर्ट जारी, जाने मौसम का हाल

नई दिल्ली : बढ़ते तापमान और हीट वेव के चलते लोगो का जीना मुहाल हो गया है आलम ये है कि सुबह से ही हीट वेव का प्रकोप शुरू हो जाता है, लोग सिर्फ जरुरी काम से ही घर से मुँह सिर पर कपड़ा लपेट कर निकल रहे है या छाता लेकर ही जरुरी काम से घरों से निकल रहे है। कई लोग जगह जगह मीठे पानी की छबील लगाकर लोगो को गर्मी से राहत दे रहे है, मौसम विभाग ने अभी कुछ दिन और हीट वेव का अलर्ट जारी किया हुआ है। लोगो की अगर माने तो वे अपना मुँह सिर कपड़े से कवर कर ही घरों से निकल रहे है और रास्ते मे जूस और पानी पीकर गर्मी से बचाव कर रहे है !

देश की राजधानी का मौसम

दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। यहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और लू चलने का अनुमान लगाया है। IMD ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अगले तीन दिन ‘ओरेंज ‘ अलर्ट रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 45 डिग्री और 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी

पंजाब के लोगों को और भी भयानक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए लू का अलर्ट जारी किया है। राज्य के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं फाजिल्का में सबसे अधिक तापमान 47.1 डिग्री दर्ज किया गया। सभी जिलों का तापमान 42 डिग्री के पार है, 10 जिलों का तापमान 45 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया जा रहा है। हालांकि 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

आज प्रदेश के 17 जिलों में लू और लू का ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मोगा, संगरूर, पटियाला, मोहाली और मालेरकोटला शामिल हैं। जबकि होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, मौसम विभाग ने लुधियाना और पटियाला में भीषण गर्मी की सूचना दी है. इसी तरह अमृतसर, गुरदासपुर और बठिंडा में भी लू की स्थिति दर्ज की गई है।

इस बार गर्मी ने कई सालो के रिकार्ड तोड़ दिए है इतना तापमान पहले कभी नहीं हुआ है सूरज की सीधी किरणे जैसे शरीर को जला रही है लोग बड़ी मुश्किल से अपने आप को बचा रहे है। इतनी गर्मी मे दिन व रात के तापमान मे कोई ज्यादा फर्क नज़र नहीं आ रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें