Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तो इन प्रदेशो में छाएगा घना कोहरा, जानिये क्या रहेगा मौसम का हाल

November 19, 2024

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तो इन प्रदेशो में छाएगा घना कोहरा, जानिये क्या रहेगा मौसम का हाल

Today Weather Update : देश में मौसम ने करवट बदल ली है। देश में मौसम अब पूरी तरह से बदल चुका हैं। रात के समय देश के अधिकतर राज्यों में ठंड पड़ने लगी है। इसके साथ ही कई राज्यों में रात और सुबह भोर के समय घना कोहरा छा रहा है। आईए जानते है क्या रहने वाला है देश में मौसम का हाल

दिल्ली में AQI 500 पार-
मौसम विभाग ने दिल्ली में घने कोहरे का ‘Orange Alert’ जारी किया है। दिल्ली में प्रदूषण के साथ-साथ कोहरा भी लोगों को सताने लगा है। तापमान में गिरावट से लोगों में ठिठुरन देखने को मिली। विजिबिलिटी शून्य होने से उड़ानों पर भी इसका असर देखने को मिला। राजधानी में AQI का स्तर 500 के पार दर्ज किया गया है।

पंजाब में छाएगा घना कोहरा-
पंजाब के अलग-अलग इलाकों में 23 नवंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पहाड़ो में हो रही लगातार बर्फबारी से पंजाब के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। न्यूनतम तापमान कम होने से दिन के समय भी सर्दी का एहसास होने लगा है।

हरियाणा-चंडीगढ़-
Smog के बाद अब Fog अपना असर दिखाने लगी है। हरियाणा-चंडीगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 23 नवंबर तक रात और सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कई इलाकों में कपकपाने वाली ठण्ड पड़ने लगी है। तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। चंडीगढ़ में कोहरे के साथ-साथ प्रदूषण भी अपना असर दिखा रहा है।

हिमाचल में मौसम का हाल-
हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 21 नवंबर तक रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा और उसके बाद के 2 दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी से निचले इलाकों में ठंड बढ़ रही है।

उत्तर प्रदेश में घना कोहरा –
उत्तर प्रदेश में मौसम ने एकदम से मौसम ने करवट बदली है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में 19 नवंबर तक रात/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा और उसके बाद के 24 घंटों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिक कोहरे की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी शुन्य रही। अभी यहां बारिश के कोई आसार नहीं है।

इन राज्यों में भारी बारिश-
IMD ने दक्षिण भारत के पुड्डुचेरी और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें