Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्या इस बार जल्दी दस्तक दे रही है गर्मी? कई राज्यों में चढ़ा पारा, हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट; जानें आज का मौसम

February 14, 2026

क्या इस बार जल्दी दस्तक दे रही है गर्मी? कई राज्यों में चढ़ा पारा, हरियाणा-पंजाब में बारिश का अलर्ट; जानें आज का मौसम

Today weather update : देशभर में मौसम का रुख तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। एक ओर जहां अधिकांश राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में सुबह के समय कोहरा भी देखा जा रहा है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में ठंड अब सिमटती नजर आ रही है।

कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत के अनेक क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र-कच्छ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, झारखंड, असम और मेघालय जैसे राज्यों में दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। दक्षिण भारत के तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा क्षेत्र में 14 और 15 फरवरी के दौरान गर्म और उमस भरे हालात बनने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें :

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने की संभावना है।

तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत

उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। वहीं महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान अगले चार दिनों तक धीरे-धीरे बढ़ेगा, जबकि उसके बाद हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पूर्वी राजस्थान के सीकर में दर्ज किया गया। हालांकि अब ठंड का असर केवल सुबह और देर शाम तक ही सीमित रह गया है।

ये भी पढ़ें :

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

16 फरवरी 2026 से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके चलते 16 और 17 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 व 18 फरवरी को वर्षा हो सकती है।

इसके अलावा 14 और 15 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। उत्तरी राजस्थान में 17 फरवरी को और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 16-17 फरवरी को बिजली गिरने के साथ वर्षा हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें