Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update: साइक्लोन ‘मोंथा’ से बढ़ी ठंड… दिल्ली-NCR में सांस लेना मुश्किल, जानें मौसम का हाल

November 3, 2025

Weather Update: साइक्लोन ‘मोंथा’ से बढ़ी ठंड… दिल्ली-NCR में सांस लेना मुश्किल, जानें मौसम का हाल

Weather Latest News: देश भर में मौसम तेजी से बदल रहा है कहीं ठंड बढ़ रही है तो कहीं बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। एक ओर साइक्लोन मोंथा के असर से पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी भारत में बारिश का दौर जारी है, तो दूसरी ओर उत्तरी भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस चक्रवात के कारण बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है। वहीं, राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी सुबह और रात के तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है।

साइक्लोन मोंथा का असर और बढ़ी ठंडक
हाल ही में बिहार, गुजरात और कर्नाटक में बे-मौसम बारिश दर्ज की गई है। इसके चलते बिहार में तापमान सामान्य से 3°C नीचे चला गया है। राजस्थान के नागौर में 2 नवंबर की रात न्यूनतम तापमान 12.5°C दर्ज किया गया, जो मौसम के लिहाज से काफी कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में कोंकण-गोवा और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 3.1 से 5.0°C तक ठंडक और बढ़ सकती है। वहीं, तमिलनाडु के मदुरै में पारा 37.4°C तक पहुंच गया है, जिससे दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गर्मी महसूस की जा रही है।

ये भी पढ़े : दिल्‍ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण: सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 319 किया गया दर्ज

दिल्ली-NCR में प्रदूषण चरम पर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम के साथ-साथ वायु गुणवत्ता भी गंभीर स्थिति में पहुंच गई है। सोमवार सुबह दिल्ली का AQI 400 के करीब दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। धीमी हवाओं और गिरते तापमान ने प्रदूषकों के जमाव को बढ़ा दिया है। पिछले एक हफ्ते में दिल्ली का AQI चार दिनों तक ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रहा। विशेषज्ञों का मानना है कि हवा की रफ्तार कम होने और तापमान गिरने से आने वाले दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है।

हिमाचल में धूप और ठंड का संगम
हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क है। बीते 24 घंटों में यहां धूप खिली रहने से दोपहर के समय हल्की गर्मी महसूस की गई, जबकि सुबह और शाम को ठंड बनी हुई है। शिमला, कुल्लू-मनाली, लाहौल-स्पीति जैसे इलाकों में पर्यटक मौसम का आनंद ले रहे हैं। हालांकि, 4 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें