Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather News : उत्तर भारत में बदलने लगा मौसम का मिजाज; दिन में गर्मी तो सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास

September 25, 2025

Weather News : उत्तर भारत में बदलने लगा मौसम का मिजाज; दिन में गर्मी तो सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास

Weather Update : मानसून की विदाई के साथ उत्तर भारत में मौसम में बदलाव के संकेत दिखने लगे हैं। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज आसमान साफ रहेगा और तेज धूप खिलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में छाए रह सकते हैं आंशिक बादल

राजधानी लखनऊ में आज आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन दिन में बारिश की संभावना कम है। रात में भारी बारिश का अनुमान है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वाराणसी और आगरा में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। मौसम विभाग ने 25 सितंबर को पश्चिमी यूपी में साफ मौसम और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 26 सितंबर को भी यही हालात रहेंगे, जबकि 27 से 29 सितंबर तक दोनों क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

राजस्थान का मौसम हुआ शुष्क

मरुधरा राजस्थान में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। जयपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जोधपुर और उदयपुर में भी तेज धूप के साथ गर्मी का असर जारी रहेगा।

इस राज्य का मौसम रहेगा साफ़

पंजाब और हरियाणा में भी मौसम शुष्क और साफ रहेगा। अमृतसर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और चंडीगढ़ में 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

जानें हिमाचल-उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल

हिमाचल प्रदेश के शिमला में दिनभर धूप खिली रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

जम्मू-कश्मीर में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। जम्मू में तापमान 34 डिग्री तक पहुंच सकता है। लेह में दिन में धूप निकलेगी लेकिन रात ठंडी होगी, जहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद अब उत्तर भारत में सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास बढ़ेगा। फिलहाल दिन में गर्मी बनी रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे सुहावना मौसम लौटने लगेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें