Site icon Dainik Savera Times

Weather Update : उत्तर भारत के लोगों को हुआ गुलाबी ठंड का अहसास, जल्द ही और गिर सकता है तापमान

Punjab Weather Broke Previous Record

Today Weather Update : दिल्ली-एनसीआर के लोग ठंड का इंतजार कर रहे है। मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार, पहाड़ों पर हुइ बर्फबारी के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग क पूर्वानुमान है कि, अगले 6 से 7 दिन मौसम इसी तरह का रहने वाला है। तापमान में गिरावट की उम्मीद बहुत कम है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 10 से 12 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। ऐसे में सर्दियों की आहट अभी दूर ही दिखाई दे रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। दिन के समय धूप लोगों को परेशान कर रही है।

पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़-
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ बना रहेगा। पंजाब में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है। हरियाणा में भी ठंड आने में अभी समय लगेगा। हालांकि सुबह-शाम के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है, जो लोगों को राहत दे रही है। चंडीगढ़ का भी मौसम भी स्थिर ही बना रहेगा।

दिल्ली का मौसम-
दिल्ली में सुबह के समय स्मॉग और हल्का कोहरा छाया रह सकता है। रात के समय भी स्मॉग का असर देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 8 से 12 नवंबर के बीच भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री रह सकता है। बात न्यूनतम तापमान की करें तो वह 16 से 17 डिग्री तक रह सकता है।

यूपी-राजस्थान का मौसम-
गुरुवार उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, सुबह-सुबह धुंध और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्का कोहरा छा सकता है। नवंबर की शुरुआत से ही उत्तर प्रदेश में तापमान गिर रहा है और कई इलाकों में यह 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। राजस्थान में भी मौसम साफ बना रहेगा और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। अगले एक हफ्ते तक तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

 

 

Exit mobile version