Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब से उत्तर प्रदेश तक कोहरे का Yellow Alert जारी, प्रदूषण से अभी नहीं मिलेगी राहत

November 15, 2024

पंजाब से उत्तर प्रदेश तक कोहरे का Yellow Alert जारी, प्रदूषण से अभी नहीं मिलेगी राहत

Today Weather Update : पहाड़ो में हुई बर्फ़बारी के बाद दिल्ली समेत उत्तर भारत में सुबह-शाम हल्की ठंड महूसस होने लगी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है। प्रदूषण के साथ मिलकर कोहरे ने दृश्यता बहुत कम कर दी है। एयरपोर्ट, रेलवे और हाईवे पर अलर्ट जारी किया गया है और खासतौर पर ड्राइविंग को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। 18 नवंबर से तापमान और ज्यादा गिरेगा और कोहरे से भी निजाद मिलने की संभावना है।

दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल-
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर अभी भी गंभीर बना हुआ है। अधिकतर स्थानों पर AQI 400 को पार चल रहा है। दिल्ली में गुरुवार शाम से GRAP-3 की पाबंदियां भी लागू हो गई हैं। इसके अलावा प्रदूषण के स्तर को देखते हुए सरकार ने 5वीं तक के स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस चलाने का फैसला लिया है।

कोहरे का येलो अलर्ट-
IMD का पूर्वानुमान है कि 15 से 17 नवंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है, हालांकि कुछ इलाकों में सुबह के समय कोहरा रह सकता है। कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति कम होने के कारण कोहरे के साथ-साथ स्मॉग छाने का भी अनुमान है।

पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़-
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में सुबह-शाम ठंड का असर देखने को मिल रहा है। प्रदूषण के खतरनाक स्तर पर पहुंचने के कारण कई जिलों में धूप नहीं खिल रही है। दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अभी इन राज्यों में बारिश के कोई आसार नहीं है। IMD के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा।

उत्तर प्रदेश में मौसम-
उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। राज्य में रात के समय अब ठंड और कोहरे का असर देखने को मिला है। कोहरा अधिक होने के कारण राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को भी कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। रात और सुबह के समय घना कोहरा होने की चेतावनी जारी की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें