Site icon Dainik Savera Times

Today’s Gold Price: नहीं थम रही सोने-चांदी की कीमतें, एक बार फिर बढ़े दोनों कीमती धातुओं के रेट

Gold and silver price

Gold and silver price

Today’s Gold Price: सोने और चांदी की कीमतों में मिला जुला कारोबार हुआ है। सोने की कीमतों में मामूली वृद्धि देखी गई है, जबकि चांदी की कीमत दो लाख रुपए के पार पहुंच गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 157 रुपए बढ़कर 1,32,474 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,32,317 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

ये भी पढ़ें- सिंह और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास! मान-सम्मान में होगी वृद्धि, जानें अन्य राशियों का हाल

22 कैरेट सोने का दाम
22 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 1,21,346 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,21,202 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 18 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 99,356 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 99,238 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

चांदी की कीमतों में तेज उछाल
सोने की अपेक्षा चांदी की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है, जिससे कीमतें दो लाख रुपए प्रति किलो के पार चली गई है। चांदी का दाम 1,479 रुपए बढ़कर 2,01,120 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है जो कि पहले 1,99,641 रुपए प्रति किलो पर था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोने का 05 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.50 प्रतिशत कम होकर 1,34,218 रुपए हो गया है। चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.19 प्रतिशत कम होकर 2,04,961 रुपए हो गया है।

Watch Video- पहाड़ों में बर्फबारी का असर उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, गुड़गांव में घना कोहरा

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतों में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोने का दाम 0.34 प्रतिशत कम होकर 4,357 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम करीब एक प्रतिशत कम होकर 66.24 डॉलर प्रति औंस हो गया है। बाजार के जानकारों ने कहा कि एक बड़ी तेजी के बाद सोना और चांदी में स्थिरता देखी गई है और आने वाले समय में वैश्विक आंकड़ों पर सोने की चाल निर्धारित होगी।

Exit mobile version