आज 5 अगस्त, मंगलवार का दिन है और आज सावन माह की पुत्रदा एकादशी तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि के बाद धनु राशि में होगा। ऐसे में आज का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी कानूनी मामले में भी जीत मिलेगी और आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। आपकी खुशियां बढ़ेगी।
वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझेगा।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचें और आप अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें, क्योंकि कोई पुरानी समस्या आज उभर सकती है। जो आपको टेंशन देगी।
कर्क (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन कुल मिलाकर अच्छा रहेगा। आपको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। कोई अप्रत्याशित सफलता मिलने से आपका मन आनंदित होगा। लेकिन आपको आज कार्यक्षेत्र में विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। सितारे कह रहे हैं कि आज किसी पर भी अधिक भरोसा करने से आपको बचना होगा।
सिंह (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन दिन मंगलकारी रहेगा। आपको आज शिक्षा और शिक्षण कार्य में शुभ ग्रह योग का लाभ मिलेगा। आज आज कुछ नई तकनीक सीखने का भी प्रयास करेंगे जिसमें आपको सफलता मिलेगी। घर परिवार में आज कुछ मांगलिक कार्यों का भी आयोजन हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ और अनुकूल रहेगा।
कन्या (Virgo)
आज आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। भाई-बहनों से आपकी किसी बात को लेकर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। आपको नौकरी में मनपसंद काम मिलने की संभावना है, लेकिन आपको उसमें कोई गड़बड़ी करने से बचना होगा।
तुला (Libra)
राजनीति में कार्यरत लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा और वह बिना सोचे समझे किसी मामले में अपनी राय न दें। आपके बॉस से भी रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ सकती है। आपका कोई परिजन आपके घर दावत पर आ सकता है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा, जिसके लिए आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।
वृश्चिक (Scorpius)
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कामकाज के लिहाज से मिलाजुला रहेगा। दिन के पहले भाग में आपको आज कुछ उलझन और तनाव का सामना करना पड़ सकता है लेकिन दिन के दूसरे भाग में आज आपको लाभ मिलने की खुशी होगी। आपका कोई जरूरी काम जो काफी समय से अटक रहा था आज वह पूरा हो सकता है।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि के जातको के लिए आज दिन का दूसरा भाग अच्छा रहने वाला है। आपको आज भाग्य लाभ और सफलता प्रदान करेगा। सेहत के मामले में भी आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में आज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको आज अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिलेगा और आको कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। बिजनेस में आपको आज कोई बड़ी डील मिलने की खुशी होगी।
मकर (Capricornus)
मकर राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन मिश्रित रहने वाला है। आज का दिन आपको कई मामलों में उलझन में डाल सकता है। आपको अपने काम पर आज पूरा ध्यान देना होगा। किसी वजह से कोई काम आज बनते-बनते अटक सकता है। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला रहेगा। कोई अनचाहा खर्च आज आपके सामने आ सकता है। वैसे आज आपको परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा।
कुम्भ (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको थोड़ा कामों को लेकर एहतियात बरतनी होगी। नौकरी में आपके बॉस आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ा सकते हैं। संतान आज किसी गलत राह पर चलने की कोशिश करेगी, जिन्हें आपको समय रहते रोकना होगा। ट्रेवलिंग कर रहे लोगों को थोड़ा सा ध्यान देना होगा, तभी उनके काम पूरे होंगे।
मीन (Pisces)
मीन राशि के लोगों के लिए आज मंगलवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको आज अपने कार्य मे परिश्रम और कार्यकुशलता का पूरा लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप आज किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं जिससे किसी पारिवारिक समस्या का निदान होगा।

