Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफ़ल 06 अगस्त 2025: सावन के आखिरी प्रदोष व्रत में कैसा रहेगा आपका दिन

August 6, 2025

आज का राशिफ़ल 06 अगस्त 2025: सावन के आखिरी प्रदोष व्रत में कैसा रहेगा आपका दिन

आज 6 अगस्त बुधवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात धनु राशि होगा। आज के दिन मूल और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के संयोग में धन योग और गजलक्ष्मी योग का संयोग बनेगा।

मेष (Aries)
आज आपको कारोबार में डबल मुनाफा होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप काम करने के तरीको में बदलाव करेंगें जो आपके लिए फायेदेमंद साबित होंगें। इस राशि के छात्र हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाने की तैयारी कर सकते हैं। आज अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो माता-पिता के साथ विचार विमर्श अवश्य कर लें।

वृषभ (Taurus)
आज आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर किसी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगें। आज आप कुछ समय अपने रुचिपूर्ण कार्यों में भी व्यतीत करें, जिससे आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। आज अगर आप जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य कर लें।

मिथुन (Gemini)
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी को धन उधार बहुत ही सोच समझकर दें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से रिश्तों में कड़वाहट आने की संभावना है।

कर्क (Cancer)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। आप अपने बिजनेस को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे।

सिंह (Leo)
आज आपको खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। आज आप अपने घर में पाजिटिविटी बनायें रखने के लिए घर की व्यवस्था को सुधारेंगें।

कन्या (Virgo)
आज आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको दुगुना लाभ होगा| आज आपको रोजगार में पदोन्नती के अवसर प्राप्त होंगें, जिससे समाज में आपका रुतबा बढेगा। आज जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी कार्य क्षमता को और अधिक बेहतर बनाएगा।

तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपको अपने धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।

वृश्चिक (Scorpius)
आज आप अपने व्यवहार में थोड़ा परिवर्तन लेकर आयें, जिससे एम्पलॉय के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहें। आज आपको इन्वेस्टमेंट से जुडी अच्छी डील मिल सकती है, इसलिए आप सोचने में ज्यादा वक्त न लगायें अन्यथा डील आपके हाँथ से निकल सकती है। आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए अपनी इनकम पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी साइड इनकम को पकड़ सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगी। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपकी अपनी पिताजी से किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है।

मकर (Capricornus)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके ऊपर यदि कुछ कर्ज था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे।

कुम्भ (Aquarius)
आज व्यापारिक दृष्टि से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, भौतिक सुख-सुविधाओं की बढ़ोत्तरी होगी| आज आप अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन में अपने आसपास की परिस्थितियों में थोड़ा बदलाव महसूस करेंगे। इस बदलाव का आपकी पारिवारिक व्यवस्था पर अच्छा असर पड़ेगा।

मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है।

ये भी पढ़ें : ‘2027 में पंजाब में बीजेपी की सरकार बनेगी’ अमित शाह बोले- भाजपा ही खत्म करेगी नशे की समस्या

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें