मेष (Aries)
आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसमें आप बिल्कुल न ढील दें।
वृषभ (Taurus)
आप अपनों के साथ समय बिताएंगे, जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे लोगों की कोई डील फाइनल हो सकती है।
मिथुन (Gemini)
आपको अपने कामों को थोड़ा धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने घर में रख रखाव व साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे और आपके रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव लेकर आएंगी।
कर्क (Cancer)
रचनात्मक कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थीयो को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
सिंह (Leo)
वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
कन्या (Virgo)
परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आप किसी नए मकान, वाहन आदि की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपका अजनबी लोगों से थोड़ा ध्यान देना होगा।
तुला (Libra)
सामाजिक कामों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी, लेकिन वाहनों के प्रयोग से आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि अचानक खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको भावनाओं में रहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा।
धनु (Sagittarius)
आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े व गहने आदि की खरीदारी कर सकते हैं। दान धर्म के कार्यो में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे।
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। सगे संबंधियों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
कुंभ ( Aquarius)
वैवाहिक जीवन में कुछ लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे, जिन्हें आप बातचीत के जरिए दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई साइड इनकम मिलने की संभावना है और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन (Pisces)
आज आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपका मन भी काफी खुश रहेगा, लेकिन फिर भी आपके परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है।

