Site icon Dainik Savera Times

Today’s horoscope 21 Sept 2026: कर्क और मीन राशि वालों को धनलाभ, ये राशियां रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Today's horoscope 21 Sept 2026

Today's horoscope 21 Sept 2026

Today’s horoscope 21 Sept 2026: मेष – स्वजनों एवं परिजनों से अपेक्षित सहयोग में निराशा, मनमुटाव व लड़ाई-झगड़ा होने की आशंका, भूमि व जायदाद के कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी।

वृषभ
अभिन्न मित्र से मिलाप का योग, संतान पक्ष की ओर से कुछ चिन्ता, समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा, माता-पिता के स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता का निवारण, यात्रा संभव।

मिथुन
असंतोष रहेगा, योजनापूर्ति में व्याधान रहेगा, किसी अप्रिय घटना से कष्ट होगा, व्यवसाय सम्बंधी मानसिक तनाव, परिवार व प्रियजनों से वाद- विवाद होगा।

कर्क
व्यापार कारोबार में आशाजनक लाभ, धन का सुयोग, उपलब्धि हासिल, विवाद का समापन, व्यापार में तरक्की, परिवार में जिम्मेदारी निभाएंगे, जनसंपर्क उपयोगी फल देगा।

ये भी पढ़ें- Hukamnama 21 Sept 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

सिंह
व्यवसायिक क्षेत्र में परिस्थितियां प्रतिकूल, समस्याओं से परेशान रहेंगे, महत्त्वपूर्ण कार्यों में विलम्ब, परिवार में अशांति का वातावरण, बनते कार्यों में रुकावटें।

कन्या
दिन भर कारोबारी व्यस्तता, ऊर्जा से भरपूर नजर आएंगे, सभी कार्य तीव्रता से सम्पन्न, कार्य-व्यापार में कड़े फैसले लेने होंगे, लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

तुला
व्यवसायिक पक्ष से परेशानी, पूंजि का प्रतिफल नहीं मिलेगा, दाम्पत्य जीवन में कटुता, प्रेम सम्बंधों में तनाव, दुर्घटना व चोट-चपेट का योग, विविध पक्षों में अनुकूलता।

वृश्चिक
आशा के अनुरूप घटनाएं घटित, उत्साह एवं पराक्रम में वृद्धि, श्रेष्ठजनों से सम्पर्क के सुपरिणाम, धनलाभ होगा, परिवार में मंगल कार्य सम्पादित।

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: 21 से 27 सितंबर तक नौकरी-कारोबार, धन, सेहत और परिवार में क्या होंगे बदलाव

 

धनु
अत्यंत कठिनाईयों एवं संघर्ष के बावजूद आय के साधन बनते रहेंगे, लेन-देन के विषय में चौकसी बरतें, बड़े सौदे अभी टाल दें, विरोधियों से सावधान रहें।

मकर
ग्रहस्थिति अनुकूल रहेगी, कार्यसिद्धि हेतु प्रयत्नशील रहेंगे, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, शुभ समाचार प्राप्त होगा, परिवार में सुखद माहौल व मंगलकार्य होंगे।

कुंभ
समय संतोषजनक रहेगा, अधूरे व नए कार्यों में प्रगति, लाभ का सुअवसर प्राप्त होगा, पारिवारिक कष्ट में कुछ कमी महसूस होगी, आर्थिक स्थिति सुढृढ़ होगी।

मीन
धनलाभ का सुयोग, कार्य व्यवसाय में महत्त्वपूर्ण सफलता, मान-सम्मान में वृद्धि, उच्चधिकारियों के सम्पर्क से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

Exit mobile version