Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत को मिलेगी गर्मी से राहत, कई राज्यों में हल्की बारिश के आसार

September 28, 2025

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत को मिलेगी गर्मी से राहत, कई राज्यों में हल्की बारिश के आसार

Today’s Weahter 28 Sept 2025 : बीते कई दिनों से झुलसती गर्मी और उमस से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के लोगों को आज मौसम ने थोड़ी राहत दी है। बादलों की दस्तक और हल्की हवाओं ने तापमान को थोड़ा नीचे गिराया है, जिससे लोगों को राहत की सांस मिली। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में राजधानी सहित कई राज्यों में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है।

दिल्ली-एनसीआर: बादलों ने किया राहत का स्वागत
दिल्ली में सुबह अपेक्षाकृत ठंडी और सुहानी रही। तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया और उमस में भी कमी देखने को मिली। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज दोपहर और शाम के बीच दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। साथ ही, 29 और 30 सितंबर को भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

यूपी : संडे को बारिश
उत्तर प्रदेश और बिहार में भी आज मौसम ने करवट ली है। पूर्वी यूपी, गोरखपुर, बलिया, बनारस और आस-पास के जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे और कई इलाकों में हल्की बारिश की शुरुआत हो चुकी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

बिहार के लिए अलर्ट
पटना, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे खेतों में चल रहे धान की फसल को फायदा मिलेगा।

पहाड़ों में मौसम
उत्तराखंड के कई हिस्सों में भले ही पिछले हफ्ते बारिश हुई हो, लेकिन उसके बाद उमस और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। खासकर देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से निजात नहीं मिली है। हालांकि, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जैसे पर्वतीय इलाकों में आज हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं।

हिमाचल की बात करें तो यहां अगले पांच दिन तक मौसम साफ बना रहेगा। मौसम के सुधरते ही हिमाचल में एक बार फिर पर्यटकों की आवक बढ़ने लगी है। वहीं जम्मू-कश्मीर में दिनों में मौसम साफ बना रहेगा। फिलहाल बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है।

हरियाणा में मौसम
आमतौर पर देखा जाता है की सितंबर के महीने में हल्की ठंड पड़ने लग जाती है। लेकिन इस बार हरियाणा में मौसम का मिजाज कुछ अलग ही है। इस बार बारिश के बावजूद अभी तक ठंड की शुरुआत नहीं हुई है। अभी तक गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया है। आने वाले 1 से 2 दिन में पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से राज्य का तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें