Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात के 30 और मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल

July 14, 2025

गुजरात के 30 और मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल

Today’s Weather 14 July 2025 : पिछले कुछ दिनों के दौरान सुस्त पड़ा मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहा है। कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 14 जुलाई से 20 जुलाई तक पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। IMD ने दिल्ली-NCR में भी बारिश का अनुमान जताया है। इसी के साथ ही मध्य प्रदेश के 19 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में बादल फटने के कारण मैदानी इलाकों में बह रही नदियां उफान पर है। इससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

दिल्ली – NCR में बारिश-
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए बारिश का अनुमान लगाया है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस से भी छुटकारा मिलेगा। IMD ने भारी बारिश होने की भी आशंका जताई है। मानसून के शुरुआत में बारिश हल्की थी, लेकिन अब यह तेजी के साथ सक्रिय हो रहा है। दिल्ली में इस पूरे सप्ताह भारी बारिश पड़ने की संभावना है।

पहाड़ों में मौसम-
पहाड़ों में मानसून ने बहुत कहर बरपाया है। इस पूरे सप्ताह जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना है। अनंतनाग, रियासी, बांदीपोरा, किश्तवाड़ और डोडा में आज के लिए बारिश का अलर्ट है। हिमाचल प्रदेश इस बार कुदरत का कहर पहले से कहीं अधिक देखने को मिला है। IMD ने शिमला, सोलन और सिरमौर में आज के लिए बारिश का अनुमान लगाया है।

इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट-
मौसम विभाग ने राजस्थान के अलवर, भरतपुर, दौसा, बाड़मेर और जालौर भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज और बलिया सहित कई पूर्वी जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के दरभंगा, पश्चिम चंपारण, बेगुसराय, गोपालगंज और सहरसा। गुजरात के अहमदाबाद, कच्छ, वडोदरा, सूरत, राजकोट, समेत 30 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है।

उत्तर – पूर्वी राज्यों में बारिश-
मौसम विभाग ने उत्तर – पूर्वी राज्यों में बारिश की आशंका जताई है। मेघालय, मिजोरम, मणिपुर अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में इस पूरे सप्ताह बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें