Site icon Dainik Savera Times

Today’s Weather: देश के 13 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी, जानें अपने राज्य में मौसम का हल

Today’s Weather 21 July 2025

Today’s Weather 21 July 2025

Today’s Weather 21 July 2025 : मानसूनी बारिश से इन दिनों देश के अधिकांश राज्यों में मौसम सुहावना हो रखा है। तो वहीं कई राज्यों में भीषण तबाही भी देखने को मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने आज यानी 22 जुलाई को भी कई राज्यों में बारिश का अनुमान लगाया है। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। दिल्ली-NCR में भी आज माध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। यहां मुसीबतें और बढ़ सकती है क्यूंकि IMD ने यहां के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, तेलंगाना, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।

दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना
दिल्ली में आने वाले दिनों में गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार नहीं है। लेकिन दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश पड़ सकती है। राजधानी में तेज बारिश के कोई आसार नहीं है। तापमान में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

पंजाब-हरियाणा-चंडीगढ़
पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में सुबह से ही बारिश देखने को मिली है। पंजाब के जालंधर जिले में अधिक बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। हरियाणा में भी बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया और तापमान में कमी देखने को मिली। दोनों ही राज्यों में आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दौरान बारिश की संभावना भी प्रबल रहेगी।

पहाड़ों में मौसम
हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां स्तिथि बेहद खराब है। कई लोगों ने इस मानसून में अपनों को खोया है। यहां अगले 2 दिनों तक मौसम के खराब रुख को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। उत्तराखंड में नदी नाले उफान पर है। IMD ने आज के लिए यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। देहरादून, ऋषिकेश, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में अधिक से बहुत अधिक बारिश पड़ने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका
दक्षिण भारत के अलग-अलग राज्यों में अगले 1 सप्ताह तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। तेलंगाना, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल में बहुत भारी बारिश पद सकती है। अलर्ट को देखते हुए प्रशासन हर स्तिथि से निपटने के लिए तैयार है।

Exit mobile version