
Today’s Weather 21 July 2025 : देश के कई राज्यों में मानसून अभी भी एक्टिव दिखाई दे रहा है। एक ओर भारी बारिश की वजह से चारधाम यात्रा काफी प्रभावित हुई है। तो दूसरी ओर हिमाचल में लगातार बादल फटने की घटनाएं सामने आई। बात राजधानी की करें तो यहां बारिश तो कम हुई है लेकिन उमस ने यहां के लोगों को खासा परेशान किया है। रिपोर्ट के अनुसार आज दिल्ली-NCR में बारिश की संभावनाएं बहुत प्रबल है। इसके साथ ही यहां तेज हवाएं भी चल सकती है। इससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड 2 ऐसे राज्य है जो इस बार मानसून में सबसे अधिक प्रभावित हुए है। भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल में 2 दिनों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा और बिलासपुर में अधिक बारिश पड़ सकती है। राज्य में भारी बारिश के चलते कई योजनाएं भी प्रभावित हुई है। उत्तराखंड में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम पर आए श्रद्धालुओं से अपील की गई है की वे अलर्ट रहे और हो सके तो यात्रा टाल दें
उत्तर प्रदेश बिजली गिरने की संभावना
IMD ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के सहारनपुर, मुज्जफरनगर, मुरादाबाद, प्रयागराज, बागपत, मेरठ, मिर्जापुर और गोरखपुर में बारिश की संभावना अधिक है। इसके आलावा बरेली, पीलीभीत, फतेहपुर, सोनभद्र, संत कबीर नगर, बस्ती और कुशीनगर में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
केरल में रेड अलर्ट जारी
केरल में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। IMD ने यहां के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कोझिकोड, मलप्पुरम, कासरगोड, वायनाड और कन्नूर में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है।
तमिलनाडु में भर गए डैम
तमिलनाडु में लगातार हो रही बारिश से यहां मेट्टूर बांध पूरी तरह से भर गया है। आज के लिए भी यहां भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोयंबटूर और नीलगिरि जिलों में तेज और अधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...