Site icon Dainik Savera Times

आज के लिए IMD ने इन राज्यों के लिए जारी की भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने इलाके के मौसम का हाल

Today's weather 24 July 2025

Today's weather 24 July 2025

Today’s weather 24 July 2025 : देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है। कुछ राज्यों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, तो कहीं बारिश के बाद निकली धूप से उमस ने लोगों को परेशान किया। लगातार हो रही बारिश से कई इलाके जलमग्न हो गए तो कहीं बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए कई राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। IMD के अनुसार आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश पड़ सकती है।

दिल्ली-NCR में आज बारिश की संभावना
दिल्ली NCR में आज के लिए हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। यहां तापमान में किसी भी तरह की गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। हालांकि अगले हफ्ते मूसलाधार बारिश पड़ने की संभावना मौसम विभाग द्वारा लगाई गई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार
IMD ने उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, कौशांबी, मिर्जापुर, गाजीपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, मऊ, बलिया और ललितपुर शामिल है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज हवा चलने की भी आशंका जाहिर की है। बात बिहार की करें तो बिहार के कई जिलों में हुई बारिश के बाद यहां का तापमान 3 डिग्री तक कम हुआ है। यहां के भी कई जिलों में आज बारिश पड़ने की संभावना है। इनमें पूर्णिया, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर और अररिया जिला शामिल है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम-
पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर की बात करें तो ये तीनों ही राज्य कुदरत की मार झेल रहे है। यहां भारी बारिश और लैंड स्लाइड ने लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। 100 से अधिक लोग अब तक अपनी जान गवां चुके है। हिमाचल में आज मौसम विभाग की ओर से कहीं भी बारिश पड़ने की आशंका नहीं जताई गई है। वहीं उत्तराखंड के 4 जिलों रुद्रप्रयाग, हल्द्वानी, बाजपुर और जसपुर में बारिश की आशंका जताई गई है। जम्मू कश्मीर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे साथ ही कुछ इलाकों में चमक गरज हो सकती है।

Exit mobile version