Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली-यूपी में गर्मी, झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

September 24, 2025

दिल्ली-यूपी में गर्मी, झारखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Today’s Weather 24 Sept 2025 : देशभर में मौसम का मिजाज इन दिनों बदल रहा है। जहां कुछ इलाकों में बारिश का असर है, वहीं अन्य हिस्सों में गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में गर्मी ने जोर पकड़ा है, जबकि बिहार और पहाड़ी इलाकों में बारिश जारी है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम का क्या हाल है।

दिल्ली-एनसीआर: गर्मी और उमस का असर
राजधानी दिल्ली में इन दिनों बारिश का कोई खास असर नहीं दिख रहा है। बीते दो दिनों से पारा तेजी से चढ़ा है और लोग गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज भी गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक रहने की संभावना है। हालांकि, बादल भी दिखाई दे सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है। ऐसे में दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है।

हरियाणा में मौसम साफ
हरियाणा में शनिवार तक आसमान साफ रहेगा। उसके बाद रविवार से आसमान में बदल छाए रह सकते है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है। आज यहां तापमान 36 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल
जम्मू-कश्मीर में अगले पूरे सप्ताह मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तो वहीं हिमाचल की बात करें तो पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा, लेकिन उसके बाद बारिश के आसार है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का मिजाज
दिल्ली का मौसम प्रभाव उत्तर प्रदेश (UP) में भी देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बारिश का असर कम हो चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, पूर्वी यूपी और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में 25 सितंबर को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बिहार में मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 26 से 28 सितंबर के बीच बिहार के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में गर्मी का कहर, बारिश की उम्मीद नहीं
राजस्थान में भी मौसम ने करवट ली है। यहां गुजरात की तरह मॉनसून का असर अब खत्म हो चुका है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में आज भी गर्मी और शुष्क मौसम का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। पूरे दिन तेज धूप और गर्मी से वातावरण सूखा रहेगा। ऐसे में राज्य के लोग गर्मी से परेशान रह सकते हैं।

झारखंड में बारिश का अलर्ट
झारखंड में इस समय बारिश का मौसम जारी है। मौसम विभाग ने रांची, बोकारो, गुमला, धनबाद, लोहरदगा, खूंटी, और रामगढ़ जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। इन इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र में बाढ़ जैसे हालात
महाराष्ट्र में भी इन दिनों भारी बारिश हो रही है, खासकर मराठवाड़ा क्षेत्र में। लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड और अन्य जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसके कारण इन इलाकों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोग इन इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के लिए मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन कर रहे हैं।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें