Today’s weather 25 Aug 2026: देश के कई राज्यों में मानसून लगातार सक्रिय है। 25 अगस्त को भी दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पहाड़ी राज्यों समेत कई इलाकों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं की रफ्तार 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली-NCR में बारिश
राजधानी दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की समस्या सामने आई थी। ऐसे में मंगलवार को भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी मौसम खराब रहने की संभावना है। सोमवार की बारिश के बाद इन क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ था।
ये भी पढ़ें- 17वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम, मिली 21 दिन की पैरोल
यूपी में भी बारिश का असर
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बनी रहने का अनुमान है। गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में भी मौसम खराब रह सकता है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में बदलेगा मौसम
मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां आज तेज रहने की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कई क्षेत्रों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।
वहीं राजस्थान के भी कई इलाकों में बारिश और आंधी की संभावना है। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश का खतरा
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क बाधित होने और स्थानीय जलभराव जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। उत्तराखंड में 25 अगस्त तक बारिश की गतिविधि बने रहने का अनुमान जताया गया था। वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी कई स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवाओं का असर रहने की संभावना है।

