Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather : राजधानी दिल्‍ली में उमस वाली गर्मी का प्रकोप, दूसरी और पर्वतीय राज्‍यों में बारिश का तांडव

August 7, 2025

Today Weather : राजधानी दिल्‍ली में उमस वाली गर्मी का प्रकोप, दूसरी और पर्वतीय राज्‍यों में बारिश का तांडव

देश की राजधानी दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में एक-दो दिनों से बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है, जिसके चलते उमस वाली गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। पसीने से तर-बतर लोगों को पंखे और कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही है। मुंबई में भी पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

देश के पर्वतीय राज्‍यों में बारिश का भीषण तांडव देखने को मिल रहा है। उत्‍तराखंड में बादल फटने से व्‍यापक पैमाने पर तबाही मची है. वहीं, हिमाचल प्रदेश को लेकर भी मौसम विभाग न अलर्ट जारी किया है। उत्‍तर प्रदेश और मध्‍य प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ का प्रकोप है। प्रयागराज में तो घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा जैसे राज्‍यों में भी मूसलाधार हुई है, जिससे स्‍थानीय नदियां उफनाई हुई हैं।

दिल्ली वायु गुणवत्ता
वायु गुणवत्ता की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 91 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। इस स्तर की हवा सामान्य लोगों के लिए हानिकारक नहीं मानी जाती, लेकिन सांस या दिल की समस्या से ग्रस्त संवेदनशील लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

ये भी पढ़ें : तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा, बाजार को सहारा

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें