Today’s Weather : आने वाले कुछ दिनों में भारत के अधिकांश भागों में मौसम की स्थिति बदलने की संभावना है, जिसमें तापमान में उतार-चढ़ाव, गर्म हवाएं, गर्म रातें और कुछ क्षेत्रों में बारिश शामिल है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है, जबकि भारत के कई अन्य क्षेत्रों में तापमान में कमी आ सकती है।
इन राज्यों में लू का कहर-
मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, गुजरात, झारखंड और ओडिशा के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों के दौरान राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़, हरियाणा में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इन राज्यों में एक मई तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
इन राज्यों में बारिश-
मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 हफ्ते तक भारत के पूर्वी हिस्से में गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना है।पश्चिम बंगाल और इसके साथ लगते राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...