Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : टोकन सेवा नहीं होने से अस्पताल की व्यवस्था ‘बीमार’

May 7, 2026

Haryana News : टोकन सेवा नहीं होने से अस्पताल की व्यवस्था ‘बीमार’

नारनौल। नागरिक अस्पताल में टोकन सेवा बंद रहने के कारण यहां की व्यवस्था ‘बीमार’ हो रही है। इसका खामियाजा मरीजों और तीमारदारों को भुगतना पड़ता है। बता दे कि यहां डीसी ने व्यस्था बनाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

घंटों लाइन में लगे रहते हैं मरीज

अस्पताल में टोकन व्यवस्था लागू न होने के कारण मरीजों को ओपीडी पर्ची से लेकर चिकित्सक परामर्श और दवा लेने तक घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में संचालित ओपीडी में किसी भी चिकित्सक कक्ष के बाहर टोकन प्रणाली लागू नहीं की गई है। जबकि करीब दस दिन पहले निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने टोकन व्यवस्था शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं।

लाइन में लगे मरीजों में हो जाती है बहस

मरीजों को अपनी बारी के इंतजार में लंबा समय लग रहा है और कई बार लाइन में आगे-पीछे होने से आपस में कहासुनी हो जाती है। अस्पताल के पुराने भवन के पूर्वी प्रवेश द्वार के पास बना सीवर अभी भी खुला पड़ा है। उसके चारों ओर बनी दीवार भी जर्जर हालत में है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को जल्द ढकने और मरम्मत के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक कोई कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दवा वितरण में भी परेशानी

अस्पताल में दवा वितरण व्यवस्था भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मरीजों का कहना है कि दवा के लिए तीन अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं, लेकिन एक काउंटर पर दवा नहीं मिलने पर दूसरे और फिर तीसरे काउंटर पर भेजा जाता है। इसके बावजूद दवा उपलब्ध न होने पर मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

अल्ट्रासाउंड के मिलती है तारीख पर तारीख

मंगलवार को जांच के लिए पहुंचे मरीजों को एक महीने बाद की तारीख, यानी 1 और 2 जून दी गई। समय पर जांच नहीं होने से मरीजों की परेशानियां और बढ़ रही हैं। दवा काउंटर पर लगाया गया सीसीटीवी कैमरा भी बेकार साबित हो रहा है। हालांकि, उपायुक्त के निर्देशों के बाद दवा काउंटर पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया गया है, लेकिन अन्य व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने से मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें