Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

UPI Toll Payment : NHAI का नया कदम, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा… अब UPI से टोल पेमेंट की सुविधा शुरू

March 13, 2025

UPI Toll Payment : NHAI का नया कदम, ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा… अब UPI से टोल पेमेंट की सुविधा शुरू

नई दिल्ली : NHAI ने रोजाना सड़को पर यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अब टोल प्लाजा पर UPI (Unified Payments Interface) सर्विस शुरू करने का प्लान बनाया है। इस सेवा का उद्देश्य उन लाखों यात्रियों को राहत देना है जो रोजाना सड़कों पर यात्रा करते हैं और जिनकी गाड़ियों में फास्टैग नहीं होता, जिससे उन्हें कैश देकर टोल टैक्स चुकाना पड़ता है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

नई सुविधा की शुरुआत

दरअसल, आज से इस नई सुविधा की शुरुआत हरियाणा में मानेसर के पास खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर की जा रही है। यहां पर यात्रियों को अब टोल टैक्स का भुगतान UPI के माध्यम से भी करने का विकल्प मिलेगा। इसके लिए टोल प्लाजा पर QR कोड लगाए जाएंगे, जिन्हें स्कैन कर के लोग अपना पेमेंट कर सकेंगे।

UPI पेमेंट के फायदे

  • कैश से कम समय में भुगतान: UPI के माध्यम से पेमेंट करने से यात्रियों को कैश देने से ज्यादा समय नहीं लगेगा। अधिकारियों का मानना है कि UPI से भुगतान के दौरान समय की बचत होगी।
  • कभी भी, कहीं भी पेमेंट: UPI से पेमेंट करना आसान होगा क्योंकि यात्री कहीं से भी और किसी भी समय भुगतान कर सकते हैं, जिससे लंबी कतारों में लगने से बचाव होगा।
  • धोखाधड़ी से बचाव: QR कोड सिस्टम की शुरुआत से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान के दौरान होने वाली धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा। इससे टोल टैक्स चुकाने में पारदर्शिता बढ़ेगी।

नकद बनाम UPI: कौन सा बेहतर विकल्प?

हालांकि, NHAI ने इस नई सुविधा को सबसे पहले ट्रायल मोड के रूप में शुरू किया गया है। फिलहाल, इसे हरियाणा के खेड़कीदौला टोल पर लागू किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल के दौरान यह देखा जाएगा कि क्या UPI पेमेंट में नकद भुगतान से ज्यादा समय लगता है या नहीं। हालांकि, पहले चरण में यह माना जा रहा है कि UPI पेमेंट में समय की बचत होगी।

देशभर में कब से शुरू होगा UPI पेमेंट सिस्टम?

आपको बता दें कि UPI पेमेंट सिस्टम की पूरी शुरुआत तब होगी जब पहले चरण की समीक्षा और फीडबैक लिया जाएगा। यदि यह सर्विस सफल होती है, तो इसे धीरे-धीरे देशभर के अन्य टोल प्लाजा पर लागू किया जाएगा। हर टोल प्लाजा पर एक QR कोड होगा, जिस पर उस टोल की चलाने वाली कंपनी का नाम लिखा होगा, जिससे यात्रियों को आसानी से भुगतान करने में मदद मिलेगी।

यह नई सुविधा यात्रियों के लिए एक बड़ा कदम साबित हो सकती है। UPI पेमेंट सिस्टम न केवल समय की बचत करेगा, बल्कि यह टोल टैक्स के भुगतान में पारदर्शिता लाएगा और धोखाधड़ी की संभावना को भी कम करेगा। इस सिस्टम को पूरी तरह से लागू करने के लिए फिलहाल ट्रायल चल रहा है, और इसके सफल होने के बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें