Site icon Dainik Savera Times

Karnataka में तेजी से गिरे टमाटर के दाम, आपूर्ति में सुधार से इतने रुपए प्रति किलोग्राम हुआ टमाटर

बेंगलुरुः कुछ सप्ताह पहले तक थोक बाजार में 140 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रहे टमाटर का भाव अब आपूíत में सुधार के कारण कर्नाटक के हिस्सों में तेजी से गिरकर 20 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मैसुरु एपीएमसी (कृषि उत्पाद विपणन समिति) में टमाटर की कीमत रविवार को घटकर 14 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मैसुरु एपीएमसी के सचिव एम. आर. कुमारस्वामी ने संपर्क किए जाने पर फोन पर कहा, ‘‘आपूर्ति में सुधार होने से पिछले सप्ताह टमाटर का औसत दाम 20 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।’’ बाजार के सूत्रों ने कहा कि पिछले महीने की तुलना में टमाटर की आपूर्ति में दो से तीन गुना सुधार हुआ है जिससे उसकी कीमत में तेजी से गिरावट आई है।
कुमारस्वामी ने कहा, कि ‘पिछले महीने मैसुरु एपीएमसी में थोक दर पर टमाटर की सबसे अधिक कीमत 140 रुपए प्रति किलोग्राम थी।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में टमाटर की खुदरा दर 30 रुपए के आस-पास है।
ये भी पढ़ें : IPL के बीच बड़ी खबर, मित्तल फैमिली ने 15,000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी राजस्थान रॉयल्स
Exit mobile version