Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर लिए कागजात और खोल दिए डिमेट अकाऊंट 

September 22, 2023

हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर लिए कागजात और खोल दिए डिमेट अकाऊंट 
जींद: हरियाणा के जींद जिले के सफीदों क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा ग्रामीण महिलाओं से हैल्थ कार्ड बनाने के नाम पर कागजात लेकर उनके डिमैट अकाऊंट खोलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।इस संबंध में दर्जनों महिलाएं पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार से मिली और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है । महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक कंपनी का हवाला देकर हेल्थ कार्ड बनाने के लिये उनसे कागजात लिये जा रहे हैं और उनके नाम पर डीमैट खाते खोले जा रहे हैं । पुलिस ने शिकायत लेकर मामले में जांच का आश्वासन दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें