Site icon Dainik Savera Times

जहरीले वातावरण से भारतीयों की उम्र औसतन 3.5 साल घट जाती है : रिपोर्ट

नई दिल्ली: भारत की 1.4 अरब आबादी ऐसे इलाकों में रह रही है जहां कण प्रदूषण (ढट 2.5) का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (हड) के मानकों से कहीं ज्यादा है। शिकागो यूनिवर्सिटी के एनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (एढकउ) की 2025 वायु गुणवत्ता रिपोर्ट के मुताबिक, अगर भारत की हवा वैश्विक मानकों पर आ जाए तो देशवासियों की औसत जीवन प्रत्याशा 3.5 साल तक बढ़ सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 46 फीसदी आबादी ऐसे क्षेत्रों में रहती है, जहां प्रदूषण का स्तर राष्ट्रीय मानक 40 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से भी ज्यादा है। हड के अनुसार यह सीमा सिर्फ 5 माइक्रोग्राम होनी चाहिए। उत्तरी मैदानी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं—यहां 54.44 करोड़ लोगों की उम्र औसतन पांच साल तक बढ़ सकती है।

दिल्ली के लिए स्थिति और गंभीर है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर हवा हड मानकों पर आ जाए तो राजधानी के लोगों की औसत उम्र 8.2 साल तक बढ़ सकती है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी प्रदूषण कम होने पर जीवन प्रत्याशा क्रमश: 3.3, 3.1 और 2.8 साल बढ़ सकती है। भारत सरकार ने 2019 में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (ठउअढ) शुरू किया था। संशोधित लक्ष्य के अनुसार 2026 तक 131 शहरों में प्रदूषण 40 फीसदी तक घटाने का प्रयास हो रहा है। रिपोर्ट बताती है कि 2017 की तुलना में 2023 तक प्रदूषण स्तर में 10.7} कमी आई है, जिससे 44.55 करोड़ लोगों की औसत उम्र 6 महीने बढ़ी है।

ये भी पढ़ें: 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं, सरकार ने संसद में दी जानकारी

Exit mobile version