Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

यात्रियों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 3 लोगों की मौत, 6 घायल

October 13, 2024

यात्रियों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 3 लोगों की मौत, 6 घायल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय पीड़ित दशहरा पर्व पर नाटक देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके कारण तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, 3 लोगों की गई जान

बताया जा रहा है कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र में ग्राम सुरेशपुर हर्रामार में नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसे देखने पंडरीपानी गांव से करीब लोग ट्रैक्टर से पहुंचे थे और नाटक देखने के बाद रविवार की तड़के 03 से 04 बजे करीब वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके कारण महिला समेत 03 लोगों की मौत हो गयी। वहीं छह अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती करवाया गया है। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें