Site icon Dainik Savera Times

Shahjahanpur में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 2 लोगों की मौत, 20 घायल

शाहजहांपुरः जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलटने से उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि तिलहर थाना क्षेत्र के कपसेड़ा गांव में लगे हनुमान मेले में बिहारीपुर अजीमाबाद निवासी अमित अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव के कुछ लोगों को ले गया था। मेला देखकर वे लोग मंगलबार देर रात गांव लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि जब उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली तिलहर के निगोही मार्ग पर जन्यूरी गांव के पास पहुंची तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गए। मीणा ने बताया कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से अमित कुमार (40) तथा मुरली (60) की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना में छह महिला समेत 20 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version