नेशनल डेस्क: बिहार के पूर्णिया जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां JDU नेता निरंजन कुशवाहा के बड़े भाई, उनकी पत्नी और बेटी मृत अवस्था में अपने घर के अंदर पाए गए। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जबकि पुलिस को इसकी जानकारी बुधवार सुबह मिली।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना केहाट थाना क्षेत्र के यूरोपियन कॉलोनी की है। मृतकों की पहचान नवीन कुशवाहा, उनकी पत्नी माला देवी और बेटी तनु प्रिया के रूप में हुई है। तीनों के शव घर से बरामद किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: शादी के सीजन से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें क्या है ताजा रेट
पूर्णिया सदर अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) ज्योति शंकर ने बताया कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक परिवार काफी समय से इस इलाके में रह रहा था। घटना की खबर मिलते ही मोहल्ले में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर का दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली के 37वें जन्मदिन पर बीसीसीआई ने दी बधाई, शेयर किए रिकॉर्ड्स
अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। फिलहाल पुलिस ने घर को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

