Site icon Dainik Savera Times

ब्रेकफेल होने पर ट्रेलर ने 1 बस 6 कार और 3 बाइक को मारी टक्कर, दर्जनों यात्री घायल

Ramgarh Chutupalu Valley road accident

Ramgarh Chutupalu Valley road accident

रामगढ़: रामगढ़ की चुटूपालू घाटी में एक ट्रेलर की ब्रेकफेल हो गई, जिस कारण उसने अपने आगे चल रही एक यात्री बस, छह कार और तीन बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दर्जनों यात्री घायल हो गए।

बाइक और कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं ट्रेलर चालक भी गंभीर रूप से घायल है। इन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है। बाकी अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहनों के बीच टक्कर बहुत जोरदार थी। एक कार ट्रेलर के अगले हिस्से में फंस गई, लेकिन कार में सवार 4 लोग बाल-बाल बच गए।

हादसे के कारण यातायात बाधित हो गया था। हादसे की खबर मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय, एसआई जोनी कुमार और सुरेश उरांव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने NHAI रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर सभी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया और यातायात को फिर से चालू किया।

 

 

 

Exit mobile version