Site icon Dainik Savera Times

बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 4 लोगों की गई जान

Odisha road accident

Odisha road accident

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर आज एक बड़ा हादसा हो गया। एक निजी बस सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसा बेंगलुरु दक्षिण जिले में चन्नापटन के निकट संकलगेरे गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान कोझिकोड के मोहम्मद फरान (22) और सुल्फी (45), बेंगलुरु के राशिद (45) और साकिर (27) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच से यह पता चला है कि चालक की झपकी लग गई, जिसके कारण यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि तड़के करीब साढ़े 4 बजे केरल के कालीकट से बेंगलुरु आ रही निजी बस के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिस कारण बस सड़क के बाई ओर लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टकराने के बाद बस लगभग 100 मीटर तक रेलिंग से घिसटती रही।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बस में 36 यात्री सवार थे। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ के दौरान चालक ने दावा किया कि वह सामने से आ रहे वाहन से बचने की कोशिश कर रहा था, तभी बस रेलिंग से टकरा गई हालांकि, सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद पता चला कि चालक की झपकी लग गई, जिस कारण हादसा हुआ। भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

Exit mobile version