Site icon Dainik Savera Times

दर्दनाक सड़क हादसा : तेज रफ्तार डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, हादसे में दो महिलाओं सहित 3 की मौत

Kapurthala Accident

Tragic Road Accident: मंगलवार देर रात करीब 2 बजे पाली के रोहट थाना क्षेत्र के गजनगढ़ टोल प्लाजा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं और एंबुलेंस चालक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य एंबुलेंस चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है।

इस दुर्घटना में मरीज की रिश्तेदार मोहिनी देवी (42) पत्नी जगराम विश्नोई और फगली देवी (45) पत्नी उदाराम विश्नोई के साथ ही एक एंबुलेंस चालक की मौत हो गई।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बांगड़ अस्पताल ले गई, जहां जांच के बाद दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों एंबुलेंस के चालक घायल हो गए, जिनमें से एक चालक की बाद में जोधपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक का अभी भी उपचार चल रहा है।

बताया जाता है कि जालोर के वडानया भाडी निवासी अशोक कुमार (21) कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था, जिसका पालनपुर (गुजरात) के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। मोहिनी देवी और फगली देवी उसे देखने गई थीं और अशोक की हालत में सुधार होने पर वे उसे जोधपुर ले जाने के लिए एंबुलेंस में सवार हुईं, तभी यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

Exit mobile version