इंटरनेशनल डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें 33 वर्षीय भारतीय महिला समनविता धरेश्वर और उनके अजन्मे बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार रात करीब 8 बजे जॉर्ज स्ट्रीट, हॉर्न्सबी इलाके में हुआ।
कैसे हुआ हादसा
समनविता अपने पति और 3 साल के बेटे के साथ टहलने निकली थीं। इसी दौरान सड़क पार करने के लिए एक किआ कार्निवल कार उनके पास आकर धीमी हुई। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक BMW कार ने किआ को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि किआ कार आगे की ओर बढ़ गई और समनविता उसकी चपेट में आ गईं।
ये भी पढ़ें: ‘पूरा विश्व एक परिवार’, पीएम मोदी ने सत्य साईं बाबा को ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का प्रतीक बताया
अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में समनविता को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत वेस्टमीड अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें और उनके आठ महीने के गर्भस्थ बच्चे को बचा नहीं सके। पुलिस के मुताबिक, BMW चलाने वाला युवक 19 वर्षीय आरोन पपाजोग्लू था, जिसके पास अस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (P-plate) था।
परिवार की स्थिति
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि समनविता के पति और उनके 3 साल के बच्चे को चोट लगी है या नहीं। जानकारी के अनुसार, समनविता पेशे से आईटी सिस्टम एनालिस्ट थीं और हाल ही में एल्स्को यूनिफॉर्म कंपनी में टेस्टिंग एनालिस्ट के पद पर काम कर रही थीं।
आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे उसके वाहरोंगा स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जैसे खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना, लापरवाही से ड्राइविंग करना
एक अजन्मे बच्चे की मौत का कारण बनना। मामले की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया।
कानून के तहत कड़ी सजा संभव
आरोपी पर न्यू साउथ वेल्स में 2022 में बने उस कानून के तहत मुकदमा चलेगा, जिसमें गर्भस्थ बच्चे की मौत के मामलों में सख्त सजा का प्रावधान है। इस कानून के तहत दोषी को सामान्य ड्राइविंग अपराधों की सजा के अलावा तीन साल तक अतिरिक्त जेल की सजा भी हो सकती है।
VD : अमेरिका से डिपोर्ट हुए 197 लोगों के साथ 3 गैंगस्टर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुँचेंगे
मेष: दिन शुभ रहेगा...