Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, पांच पुलिसर्किमयों की गई जान

जयपुर: राजस्थान के चुरू जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में पांच पुलिसर्किमयों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।चुरू के जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक के अनुसार पुलिसर्किमयों की गाड़ी सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। उन्होंने कहा कि इस हादसे में पांच पुलिसर्किमयों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए।

पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मी एक चुनावीसभा में ड्यूटी के लिए तारानगर जा रहे थे।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा,‘‘आज सुबह-सुबह चूरू के सुजानगढ़ सदर क्षेत्र से वाहन दुर्घटना में पुलिसर्किमयों के हताहत होने का दु?खद समाचार प्राप्त हुआ। इस हादसे में दिवंगत सभी पुलिसर्किमयों के परिजनों के साथ हमारी गहन संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।’’

Exit mobile version