नेशनल डेस्क: झारखंड के रामगढ़ जिले में गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस हादसे की जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया कि हादसा रामगढ़ जिले के राजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी के पास हुआ। रामगढ़-बोकारो मार्ग पर करीब 12 बजे एक पिकअप गाड़ी और ट्रक की आपस में भिड़त हो गई, जिसमें वाहन में सवार ताशा पार्टी के सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही जान चली गई और घायल व्यक्ति को तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
मरने वालों में राजरप्पा थाना क्षेत्र के मरांगमरचा के लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

