Site icon Dainik Savera Times

Train Accident: अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतरे

मालेगांव: महाराष्ट्र के मालेगांव के पास आज रेल हादसा हुआ। आपको बतादें कि अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक गाड़ी नंबर 12520 अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गुरुवार ही अगरतला से रवाना हुई थी। दोपहर करीब 3:55 बजे यह लुमडिंग-बर्डरपुर हिल सेक्शन के डिबालोंग स्टेशन पर पटरी से उतर गई। ट्रेन के पावर कार और इंजन समेत 8 डिब्बे बेपटरी हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेन और दुर्घटना राहत मेडिकल ट्रेन बचाव और बहाली कार्यों की निगरानी के लिए मौके पर पहुंच चुकी है। मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल के लिए पहले ही रवाना हो चुके हैं। इस बीच लुमडिंग-बदरपुर सिंगल लाइन सेक्शन पर ट्रेनों का ऑपरेशन अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। रेलवे ने एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. हेल्पलाइन नंबर 03674 263120, 03674 263126 पर कॉल करके हादसे का अपडेट लिया जा सकता है।

 

Exit mobile version