Last Updated: November 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी और भारतीय सैनिकों के बीच अर्ध-रेगिस्तानी वातावरण में प्रशिक्षण, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन

September 9, 2024

अमेरिकी और भारतीय सैनिकों के बीच अर्ध-रेगिस्तानी वातावरण में प्रशिक्षण, 9 से 22 सितंबर तक चलेगा आयोजन

भारत और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण ‘युद्ध अभ्यास-2024’ का 20वां संस्करण आज राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ। यह अभ्यास 9 से 22 सितंबर 2024 तक चलेगा और इसका आयोजन प्रतिवर्ष 2004 से दोनों देशों के बीच बारी-बारी से होता आ रहा है।

इस संस्करण में सैन्य शक्ति और उपकरणों के संदर्भ में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। भारतीय सेना की 600 कर्मियों वाली टुकड़ी में राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन के साथ-साथ अन्य शाखाओं और विभागों के कर्मी शामिल हैं। वहीं, अमेरिकी सेना की समान शक्ति वाली टुकड़ी का प्रतिनिधित्व अलास्का स्थित 11वीं एयरबोर्न डिवीजन की 1-24 बटालियन के सैनिक कर रहे हैं।

इस संयुक्त अभ्यास का मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत उप-परंपरागत परिदृश्य में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए दोनों पक्षों की संयुक्त सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। यह अभ्यास अर्ध-रेगिस्तानी वातावरण में संचालन पर केंद्रित है। अभ्यास के दौरान आतंकवादी कार्रवाइयों पर संयुक्त प्रतिक्रिया, संयुक्त योजना और संयुक्त क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास किए जाएंगे, जो वास्तविक विश्व के आतंकवाद-रोधी मिशनों में सहायक होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें