Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘खुले पैसे नहीं हैं, तो उतर जाओ’, कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को बस से उतारा (Video)

July 12, 2026

‘खुले पैसे नहीं हैं, तो उतर जाओ’, कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को बस से उतारा (Video)

बेंगलुरु: कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश शनिवार रात शहर की बस सेवाओं की वास्तविक स्थिति जानने के लिए बिना अपनी पहचान बताए औचक निरीक्षण पर निकले। उन्होंने चेहरे पर मास्क पहनकर करीब दो घंटे तक 10 से अधिक बीएमटीसी (BMTC) बसों में सफर किया, ताकि यात्रियों को होने वाली परेशानियों को खुद समझ सकें।

निरीक्षण के दौरान मंत्री हेब्बल से नागाशेट्टीहल्ली जाने वाली एक बीएमटीसी बस में चढ़े। उन्होंने अपने साथ मौजूद व्यक्ति के लिए दो टिकट मांगे और कंडक्टर को 100 रुपये का नोट दिया। कंडक्टर ने उनसे छुट्टे पैसे मांगे। जब मंत्री ने कहा कि उनके पास खुले पैसे नहीं हैं, तो कंडक्टर ने अपना कैश बैग दिखाते हुए कहा कि उसके पास भी छुट्टे नहीं हैं। इसके बाद उसने कहा कि अगर उनके पास खुले पैसे नहीं हैं, तो वे बस से उतर जाएं।

 

कंडक्टर को इस बात की बिल्कुल जानकारी नहीं थी कि जिस यात्री से वह बात कर रहा है, वह राज्य के परिवहन मंत्री हैं। मंत्री ने भी अपनी पहचान नहीं बताई और बिना किसी बहस के चुपचाप बस से उतर गए। अपने निरीक्षण के दौरान मंत्री ने एक और बस में देखा कि चालक और कंडक्टर कुछ यात्रियों को बस में चढ़ाने के लिए नहीं रुके। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्होंने दोनों कर्मचारियों को निलंबित (सस्पेंड) करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें