Site icon Dainik Savera Times

मोहाली में बारिश शुरू, ट्राईसिटी और हरियाणा के लिए अगले 3 घंटे अहम

heavy-rain-thunderstorm-warning-15-states-alert

heavy-rain-thunderstorm-warning-15-states-alert

Tricity Rain starts हरियाणा और ट्राईसिटी अगले तीन दिनों में भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से 14 जून के बीच प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय रहेंगी, जिससे कई इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

14 जून तक होगी बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विभाग ने 14 जून तक बारिश, आंधी और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। गुरुवार को शाम के समय तेज हवाओं, बिजली चमकने और हल्की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चंडीगढ़ के आसपास इलाके में बारिश के होना शुरू भी हो गई है। चंडीगढ़ में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। आज शाम के समय जोरदार सतही हवाएं, बहुत हल्की से हल्की बारिश, बिजली और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

दूसरी तरफ ट्राईसिटी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में अगले 3 घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच मोहाली में बारिश शुरू भी हो चुकी है। हरियाणा में मौसम अगले 3 दिन तक बदला नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा के झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। यदि बात करें 11 जून यानी गुरुवार की तो इस दिन आंशिक बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में धूलभरी आंधी और गरज-चमक की संभावना। हवा की रफ्तार 40–60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। अधिकतम तापमान 40–43°C के बीच रह सकता है। शुक्रवार 12 जून को चंडीगढ़, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार। तापमान में 2–4 डिग्री की गिरावट संभव। गर्मी और लू से राहत मिलेगी।

13 जून को भी छाए रहेंगे बादल

जबकि शनिवार 13 जून को अधिकतर जिलों में बादल छाए रहने की संभावना। कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। तेज हवाओं के कारण मौसम सुहावना रहेगा। रविवार 14 जून को हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा। छिटपुट बारिश और बादल बने रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 36–39°C तक आ सकता है। इस दौरान हमें सावधानी बरतनी चाहिए। आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और टिन की छतों से दूर रहें। किसानों को कटाई या खुले में रखी फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है। तेज हवाओं के कारण वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

Also Read :

Exit mobile version